बांका, दिसम्बर 16 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सदर प्रखंड के रैनियां-जोगडीहा पैक्स में प्रबंधक पद की बहाली में अनियमितता बरतने का आरोप प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और पैक्स अध्यक्ष पर लगाया गया है। इस संबंध में पैक्स के कार्यकरणी सदस्यों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है। कार्यकरणी सदस्य उर्मिला देवी,अशोक कुमार सिंह,वीणा देवी, मधु देवी,गोपाल सिंह,परमेश्वर यादव आदि ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पैक्स प्रबंधक और सहकारिता पदाधिकारी के मिलीभगत से पैक्स प्रबंधक को बिना किसी प्रचार प्रसार के ही बिना कोई विज्ञापन निकाले गुप्त ढंग से बैक डेट में फर्जी बैठक दिखाकर प्रस्ताव लाते हुए बहाल कर दिया गया है। सबों ने आरोप लगाया कि पैक्स प्रबंधक के पद पर पैक्स अध्यक्ष ने अपने चहेते लोग को साजिश के तहत आगे गबन,...