बांका : पैक्स चुनाव की तैयारी हुई तेज
बांका, अप्रैल 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बीडीओ अजेश कुमार ने चान्दुआरी पंचायत के पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय, भोरसार का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बीडीओ ने बताया कि आगामी 5 मई 2026 को होने वाले पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदान केन्द्र पैक्स क्रय केन्द्र से हटा कर प्रोन्नत मध्य विद्यालय, भोरसार को मतदान केन्द्र बनाया गया है, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.