भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। एक संवाददाता चान्दन के दिवंगत पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव की स्मृति में प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, अधिकारी तथा प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सभा में दिवंगत नेता के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया जाएगा तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पलटन प्रसाद यादव क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे और उन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...