बांका, मई 31 -- बौंसी, निज संवाददाता। पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा मंदार पर्वत की परिक्रमा की परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह परिक्रमा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना के लिए की जाती है। पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु सबसे पहले पापहरणी सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मंदार पर्वत की परिक्रमा आरंभ करते हैं। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु भगवान का स्मरण करते हुए क्षेत्र की खुशहाली एवं परिवार की मंगलकामना करते हैं। यह भी पढ़ें- होसिर में आस्था का पर्व मंडा हर्षोल्लास मनाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...