भागलपुर, मई 27 -- पंजवारा से सदानंद की रिपोर्ट पंजवारा(बांका)। गोड्डा-भागलपुर एन एच 333 ए अंतरराज्यीय मुख्य मार्ग पर पंजवारा स्थित चीर नदी के पुल पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक व्यक्ति की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी कपिलदेव ठाकुर के रूप में हुई है,जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। सुबह पंजवारा की तरफ से पैदल जा रहा था।इसी दौरान पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर उसकी मौत हो गई।मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है।वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गाँव का माहौल गमगीन हो गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, और पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजे जाने की तैयारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...