बांका, जून 30 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरतशिला पंचायत स्थित असौता नगेल गांव में पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों ने एक अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में घायल भोथरी यादव ने गांव के है राहुल यादव, विक्की यादव, गुदर यादव सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत की है। बताया कि करीब एक माह पूर्व पुत्र की शादी हुई। शादी में नाच - गान के लिए डीजे बज रहा था। गांव के लड़कों के साथ राहुल यादव भी डीजे पर डांस कर रहा था। दूसरे दिन राहुल ने डांस करने के दौरान गले से सोने की चेन चोरी होने की बात कही। यह भी पढ़ें- बांका : पुरानी रंजिश में मारपीट कर अधेड़ का तोड़ा हाथ राहुल ने चेन की कीमत मांगने लगा। इस पर पंचायत भी लगाई गई। राहुल मानने को तैयार नहीं हुए। बताया कि सोमवार की सुबह मवेशी लेकर बहियार जा रहे थे। रास्ते में उक्त लोगों...