बांका, अप्रैल 21 -- बांका, एक संवाददाता। 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु जिला बांका में दिनांक-21.04.2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय सभागार, बांका में ऋण मेला का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बिजली कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि इस ऋण मेले में अबतक निरस्त किये गये एवं लम्बित आवेदनों तथा नये आवेदनों का भी निस्तारण किया जायेगा। इस योजना अन्तर्गत ऋण लेकर अपने परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापित / स्थापित करना चाहते हैं, तो ऋण मेले में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं और ऊर्जा के स्थापना से बिजली बिल में कमी, कार्बन प्रिंट में कर्मी एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता मिलती है। यह भी पढ़ें- सारण में सोलर मेला से सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा यह भी पढ़ें- टाउन हॉल ...