भागलपुर, मार्च 13 -- बांका। एक संवाददाता आनंदपुर थाना क्षेत्र के पिलुआ पहाड़ पर शुक्रवार को संत कैलाशानंद जी महाराज बेलपत्र तोड़ने पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी वहां पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आनंदपुर थाना की पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस ने बताया कि महाराज के आगमन को देखते हुए क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं ने भी पहाड़ पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। पिलुआ पहाड़ धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है, जहां समय-समय पर संत-महात्माओं का आगमन होता रहता है। उनके आगमन से पूरे इलाके में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

हि...