बांका : पिकअप वैन के धक्के से छात्र जख्मी, रेफर
बांका, मई 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सिउड़ी मोड़ पर शुक्रवार को पिक अप वैन के धक्के से स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के चोरबैय गांव के राजीव रंजन का 13 वर्षीय पुत्र कृष कुमार एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह कठैल गांव के अपने दोस्त के साथ स्कूटी से अमरपुर बाजार आ रहा था। सिउड़ी मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही तेज गति की पिक अप वैन ने अनियंत्रित होकर स्कूटी में धक्का मार दिया जिसमें पीछे बैठा कृष कुमार नीचे गिर गया, इसके बाद पिक अप वैन उसके पैर पर गाड़ी चढ़ाते हुए वहां से भागने लगा। यह भी पढ़ें- बांका : हाइवा के धक्के से युवक जख्मी, रेफर वहां मौजूद लोगों ने खदेड़ कर गाड़ी को पकड़ लिया तथा घायल किशोर को इलाज के लिए रेफरल अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.