भागलपुर, मार्च 6 -- बांका। सुईया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलागढ़ा गांव में महुआ शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बेलागढ़ा गांव निवासी टीपन पुजार को पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी को थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.