भागलपुर, मार्च 18 -- बांका। एक संवाददाता जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के ईटवा गांव में चैत्र नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव में पूजा पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है, वहीं मूर्तिकार देवी दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और महिलाएं व युवतियां पूजा की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार पूजा को भव्य रूप देने की योजना है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.