बांका, अप्रैल 25 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिले के जिलेबिया मोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामला जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ गांव से जुड़ा है, जहां 23 अप्रैल को सुरेश मरांडी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस संबंध में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा और एफएसएल टीम की मदद से मामले की गहन जांच की गई। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या से निम्मा टांड़ में तनाव जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, मृतक का मोबाइल और गला दबाने में प्रयुक्त रस्सी बराम...