बांका, मई 7 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा में पीएचईडी की लचर व्यवस्था के कारण पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है।गर्मी के इस मौसम में नल से पानी नहीं टपकने के कारण उपभोक्ताओं के बीच हाहाकार मचा हुआ है। विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार,पंजवारा स्थित पंप हाउस के निकट वाटर सप्लाई के लिए दो-दो बोरिंग कराया गया था,जिसमें से एक बोरिंग पूरी तरह से फेल हो गया है,वहीं दूसरी बोरिंग का जलस्तर नीचे चले जाने से पानी का प्रेशर काफी कम हो गया है। मोटर चलाने के बावजूद सभी वार्डों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा बाजार क्षेत्र के दर्जनों लोगों द्वारा वाटर सप्लाई के मुख्य पाइप लाइन में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी टंकी में भर लिया जाता है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.