भागलपुर, मई 27 -- पंजवारा से सदानंद की रिपोर्ट पंजवारा(बांका)। पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में भीषण उमस भरी गर्मी का सितम झेल रहे लोगों को मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बड़ी राहत मिली है।पिछले कई दिनों से जारी चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोगों के लिए यह बारिश सुकून की फुहार बनकर आई।मंगलवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।इस तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,जिससे लोगों को भीषण गर्मी से तत्काल निजात मिल गई। हालांकि,बारिश के साथ आई तेज आंधी-पानी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है,जिससे इलाके में अंधेरा छाया रहा।इधर, यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति रोहिणी नक्षत्र के प्रवेश के साथ ही हुई इस मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के किसानों...