बांका, दिसम्बर 23 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग को ले आइटी भवन के सभागार भवन में सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने किया। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि शंभूगंंज की भौगोलिक स्थिति अनुमंडल बनाने के लिए अनुकूल है। बताया कि शंभूगंंज प्रखंड बांका, भागलपुर एवं मुंगेर तीन जिलों के मुहाने पर स्थित है। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र 19 पंचायतों की आबादी करीब तीन लाख है। प्रखंड प्रमुख ने शंभूगंंज को अनुमंडल बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विकास कार्य को गति प्रदान करने पर बल प्रदान किया। इसके अलावा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आवास इत्यादि अन्य कई विंदुओं पर चर्चाएं की...