बांका, मार्च 21 -- बांका, एक संवाददाता। डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका द्वारा बौसी प्रखंड के ब्रह्मपुर वार्ड संख्या - 11 केंद्र संख्या -8 में "विशेष सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अपने अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति के जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीकांत कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं किशोरियों का सशक्त, जागरूक एवं आत्मन...