बांका : नाबालिग छात्रा के अपहरण की आशंका, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बांका, मई 11 -- बांका, निज संवाददाता। बांका थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की आशंका जताई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी लगभग 14-15 वर्षीय पुत्री, जो एक छात्रा है, बीते 10 मई से घर से गायब है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने आवेदन में कुछ लोगों पर पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है तथा मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बांका : कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता, भगाने का आरोप घटना के बाद परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.