बांका : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज
बांका, जुलाई 26 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ द्वारा छेड़छाड़ के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है | हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है | जानकारी के अनुसार सचिन्द्र यादव पिता चंद्र यादव द्वारा गाँव के ही एक आठ वर्षीय मासूम को बहला फुसला कर बीते दो दिन पूर्व छेड़छाड़ किया गया था | इस मामले मे नाबालिग की माँ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बयान दर्ज कराने हेतु नाबालिग को बांका न्यायालय भेज दिया गया | इस संबंध मे थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि इस मामले मे आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छेड़खानी के आरोपित को 3 साल 2 माह की सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.