भागलपुर, जून 3 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। शंभूगंज प्रखंड के बटेश्वर नगर में सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना का लाभ अब तक कई परिवारों को नहीं मिल सका है। इसके कारण दर्जनों घरों के सैकड़ों लोग पेयजल के लिए एकमात्र सरकारी चापाकल पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार पानी को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने बताया कि नल-जल योजना की पाइपलाइन और अन्य कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने जल्द से जल्द योजना को चालू कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...