बांका, मई 30 -- बांका,निज संवाददाता। बांका नगर परिषद कार्यालय के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और मनमानी का आरोप स्थानीय प्रीतम सिंह द्वारा लगाते हुए शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि कुछ समूहों में एल-1 संवेदकों को तकनीकी कारणों का हवाला देकर हटाकर अधिक दर वाले संवेदकों को कार्य आवंटित किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने कहा कि किसी भी प्रकार के टेंडर का निष्पादन कार्यपालक अभियंता स्तर से ही किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित टेंडर में भी सभी संवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन नियमानुसार किया गया और योग्य संवेदक को वर्क ऑर्डर कार्यपालक अभियंता कार्यालय से ही निर्गत किया गया है। यह भी पढ़ें- बांका : नगर परिषद के टेंडर प्रक्रिया में अनियमित...