बांका, अप्रैल 25 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नारदह गांव के समीप जंगल के रास्ते में गुरुवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने घात लगाकर एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी नारदह निवासी तुलसी दास बताया गया है। घटना को लेकर जख्मी की पत्नी खुशबू कुमारी ने शुक्रवार को कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें बताया कि वह अपने पति और दो वर्षीय बेटी के साथ बाइक से अस्पताल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान नारदह जंगल के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बट से तुलसी दास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला में घायल पूर्णिया रेफर वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर अंधेरे का फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.