भागलपुर, मार्च 18 -- बांका। एक संवाददाता जिले के धोरैया प्रखंड सभागार भवन में आगामी ईद पर्व को लेकर प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रखंड प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ईद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.