बांका, जुलाई 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी प्रखंड के भथड़िया गांव में शनिवार सुबह खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 60 वर्षीय शंकर सिंह, पिता स्व. दीप नारायण सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शंकर सिंह शनिवार सुबह धान की फसल के लिए खेत में पटवन करने गए थे। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें खेत से घर लाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थीघटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बौंसी में करंट लगने से अधेड़ की मौत मृतक की पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शंकर सिंह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका पुत्र जितेंद्र सिंह धनबाद में मजदूरी करता है। घ...