भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धर्मराही गांव निवासी राजनीति सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से एक मामले में फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर के आसपास देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.