बांका : धनकुड़िया एवं खजाना के ग्रामीणों के बीच मारपीट में 20 लोग जख्मी
बांका, मई 10 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर थाना अंतर्गत धनकुडिया एवं समीप के खजाना गांव के ग्रामीणों के बीच रास्ता एवं अन्य कुछ अन्य विवाद की वजह से दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें धनकुड़िया गांव के 7 एवं खजाना गांव के 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों में धनकुड़िया गांव के बहादुर यादव, आरती कुमारी, शिशव कुमारी, पिंकी देवी सहित एवं खजाना गांव के उपेंद्र मंडल, सुशांत कुमार, अंगद कुमार, नूनू मंडल, कर्ण, सुभाष सहित 13 लोग शामिल हैं। अस्पताल में इलाज के बाद दोनों पक्षों के 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका एवं गंभीर रूप से ज़ख्मियों को मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के ग्रामीणों में तनाव का माहौल है। खेसर थाना अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.