बांका : दो बाइकों की भिड़ंत में तीन जख्मी, दो रेफर
बांका, सितम्बर 30 -- बौंसी, निज संवाददाता। श्याम बाजार-सरूवा सड़क मार्ग पर साढ़ा मोड़ के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी अब्दुल खान का पुत्र उमर खान अपनी बहन के साथ बाइक से कुशियारी गांव जा रहा था। इसी दौरान साढ़ा मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर साढ़ा मोड़ निवासी 28 वर्षीय चंद्रशेखर मंडल सवार था। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उमर खान की बहन को भी चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.