बांका : दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे हाई कोर्ट के निरक्षी न्यायधीश
भागलपुर, अप्रैल 3 -- बांका। पटना हाई कोर्ट के निरक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितेश कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बांका पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा जिला अतिथि गृह में औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात वे विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। दौरे के क्रम में न्यायमूर्ति रितेश कुमार सीधे मंडल कारा, बांका के निरीक्षण हेतु पहुंचे। जहाँ उन्होंने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि, उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा करना है। अपने प्रवास के दौरान वे अधीनस्थ न्यायालयों के कार्यों का भी जायजा लेंगे तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.