बांका : दूल्हे की सांप डसने से मौत, वर और वधू पक्ष में मातम
बांका, मई 7 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव में बेटी की शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब गुरुवार की सुबह वर पक्ष से फोन पर दूल्हे की सांप काटने से मौत हो जाने की खबर आई। बेटी चंपा कुमारी की चल रही शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई। एक तरफ सदमे से बेटी चंपा कुमारी बार बार बेहोश होने लगी। तो दूसरी तरफ मां निर्मला देवी, पिता मुन्ना प्रसाद सिंह, भाई लालू और नीरज दहाड़े मार मार कर रोने लगे। अचानक घर से रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े और ढाढस बंधाने में लग गए। यह भी पढ़ें- शादी से पहले दूल्हे की मौत, हल्दी रस्म में सांप ने डसा; डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जानदूल्हे की शादी की तैयारी मां निर्मला देवी ने बताई की बेटी चंपा कुमारी की शादी मुंगेर जिले के असरगंज थाना अंतर्गत बड़ी कोरियन गांव के गणेश प्रसाद सिंह के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.