बांका : दिव्यांगजनों के लिए 13 जून को कटोरिया रेफरल अस्पताल में लगेगा शिविर
भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। सीएचसी चान्दन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी 13 जून को रेफरल अस्पताल कटोरिया में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चान्दन और कटोरिया प्रखंड के दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक इसका लाभ उठा सकें। प्रमाण पत्र मिलने के बाद दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। विभाग ने लोगों से शिविर में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आशा को दिया गया पल्स पोलियो टीकाकरण का प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों को भी शिविर की सफलता को लेकर जिम्मेदारी दी गई है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.