बांका, फरवरी 18 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के ओढनी डैम ओपी अंतर्गत खावा गांव में विगत वर्ष हुए दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने बुधवार को मृत विवाहिता के पति लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल ओढनी डैम ओपी क्षेत्र के खावा गांव में एक विवाहिता की मौत बांका सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई थी। इस संबंध में लड़की के पिता गोड़ा निवासी नरेश यादव ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया था। वहीं दहेज में एक हीरो बाइक और नगद को लेकर उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने की बात प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कही थी। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान जारी करते हुए विवाहिता के फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.