बांका, अप्रैल 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को शहर के जगतपुर स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यशाला के तीसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर, उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार नवनीत, प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष कपिल देव भगत तथा सह-सचिव रानी महकम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अभिभावक संगोष्ठी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समर्पण योजना तैयार करने की बात भी कही, जिससे विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.