बांका, मई 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी और मूसलाधार वर्षा ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। जबकि भारी बारिश के कारण मुख्य बाजारों और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही लोग सड़क किनारे दुकानों और घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए। जबकि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया, जबकि कुछ लोगों ने कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.