बांका : डोमसरनी में लाखों की चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर
बांका, जून 29 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरनी गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे 85 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण एवं गोदरेज की आलमारी में रखे अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब 7 लाख 45 हजार रुपये बताया गया है। घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी गांव के मनोज सिंह के पुत्र अक्षय कुमार सिंह ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें बताया कि रात करीब एक बजे उनके पिता मनोज सिंह की नींद प्यास लगने पर खुली।
घटना का विवरण घर के अंदर गोदरेज का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घर में चोरी होने की जानकारी मिली। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.