बांका, मार्च 21 -- बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति के द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा आवासित बालकों की देखभाल, दैनिक दिनचर्या का नियमित अनुपालन तथा उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। संस्थान के सभी कर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, बालकों के लिए पोषणयुक्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य जांच की नियमित व्यवस्था तथा समय-समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बालकों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद, सांस्क...