बांका, जून 22 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के स्थानांतरण पर रविवार को प्रशासनिक स्तर पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- पदाधिकारियों ने दी डीएम को विदाईविदाई समारोह की भावनाएँ विदाई समारोह में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि बांका की स्मृतियां उन्हें हमेशा याद रहेंगी। उन्होंने कहा कि यहां के आमजन, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों का उन्हें कार्यकाल के दौरान भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सका। उन्होंने बांका की जनता के स्नेह और सहयोग के ल...