भागलपुर, अप्रैल 8 -- विपिन की रिपोर्ट अमरपुर,बांका। जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को भदरिया स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार डीएम स्थल पर पहुंचकर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे तथा संरक्षण और विकास से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करेंगे। भदरिया क्षेत्र में मौजूद प्राचीन अवशेषों और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो स्थल की स्थिति और आवश्यक कार्यों की जानकारी देंगे। बताया जाता है कि लंबे समय से इस स्थल के संरक्षण और विकास की मांग उठती रही है। ऐसे में जिलाधिकारी के निरीक्षण से उम्मीद जतायी जा रही है कि इसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर ठोस पहल की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.