भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। सूबे के डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के सीमावर्ती क्षेत्रों में आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम के आगमन की खबर से एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है। राजनीतिक गतिविधियों के बढ़ने से क्षेत्र का माहौल गर्माया हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.