भागलपुर, मार्च 5 -- बांका, एक संवाददाता। सुईया थाना क्षेत्र के बरफेरा गांव के एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम यादव के 35 वर्षीय पुत्र गणेश यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गणेश यादव दो दिन पूर्व कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे। बंडिल स्टेशन के समीप ट्रेन से उतरने के बाद दोबारा चढ़ने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। मंगलवार देर रात जब उनका शव गांव पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार में बड़े भाई संजय यादव, बिहारी यादव, प्रदीप यादव तथा मां शकुना देवी सहित अन्य परिजनों का दुख से बुरा हाल है। बताया जाता है कि गणेश यादव कोलकाता में चालक का काम करते थे और परिवार का मुख्य सहारा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...