बांका, मार्च 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर भरको बीआरसी के समीप शनिवार की रात में ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लतौना गांव के हरि यादव का पुत्र मनीष कुमार शनिवार की रात में बाइक से इंग्लिश मोड़ से भरको होते हुए अपने घर आ रहा था। बीआरसी भरको के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया तथा वहां से भाग निकला। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस वहां पहुंचा तथा घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.