बांका, मई 4 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। कुरमा-तिलडीहा मुख्य पथ पर रफ्तार की कहर में शनिवार की शाम सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें रामचुआ मोड़ के समीप टोटो वाहन पलटने से चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति केशोपुर निवासी बादल कुमार एव शिवम कुमार हैं। बताया कि घटना की शाम दोनों रिश्तेदार के घर भोज खाने तिलडीहा जा रहे थे। जहां उक्त जगह विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार युवक को बचाने में टोटो चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे बीच सड़क पर गाड़ी पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर संदीप भारती ने दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। तेज रफ्तार में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिस पर शासन व प्रशासन का कोई जोर-जबरदस्ती नहीं चल र...