भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के शंभूगंज-खजुरी पथ पर डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार देर रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी राजा पोद्दार के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने गृहस्वामी को कब्जे में लेकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित राजा पोद्दार के अनुसार करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान की लूट हुई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर उपेंद्रनाथ वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले की जांच डॉग स्क्वॉड की मदद से की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.