बांका, जनवरी 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। नगर पंचायत बौंसी क्षेत्र अंतर्गत झपनियां गांव के वार्ड नंबर 9 में रविवार को 100 असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संकल्प संस्था ने यह सेवा किया।संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झपनियां गांव के वार्ड नंबर 9 में लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य ब्रजकिशोर सिंह, विनोद पोद्दार, ब्रह्मदेव मांझी, पंकज मांझी, गौतम मांझी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.