बांका, मई 4 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान गणना कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीडीओ अजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड की 17 पंचायतों में मकान गणना के लिए कुल 50 पर्यवेक्षक एवं 297 प्रगणकों की तैनाती की गई है। सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में पारदर्शिता और शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनगणना का यह चरण बेहद अहम है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। यह भी पढ़ें- 33 सवालों का सत्यापन करने डोर टू डोर पहुंच रहे प्रगणक इसलिए सभी प्रतिनियुक्त प्रगणकों को घर-घर जाकर सही और विस्तृत जानकारी एकत्र करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.