मुंगेर, मई 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान गणना कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गिनती और नजरी नक्शा तैयार करने में जुटे हैं। बीडीओ अजयेश कुमार ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए 50 पर्यवेक्षक और 297 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। जनगणना के इस चरण में प्रत्येक मकान का विवरण एकत्र किया जा रहा है, जिससे भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े मिल सकें। ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...