भागलपुर, मई 18 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में जनगणना कार्य को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ करेंगे, जिसमें सभी पर्यवेक्षक एवं संबंधित कर्मी शामिल होंगे। बैठक में आगामी 31 मई तक मकान गणना कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा। बताया गया कि जनगणना कार्य को लेकर क्षेत्र में तेजी से सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। कई पंचायतों में मकानों की गणना पूरी हो चुकी है, जबकि शेष स्थानों पर कार्य जारी है। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण बैठक में कार्य की प्रगति की समीक्षा के साथ आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विचार किया जाएगा...