बांका, मई 31 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया प्रखंड के पूर्व राजद अध्यक्ष पप्पू यादव ने जख्मी टोटो चालक तिलवारी निवासी महेंद्र साह से रविवार को घर पर मुलाकात कर हाल-चाल जाना। पिछले दिनों एक अज्ञात हाइवा द्वारा करहरिया गांव के समीप टोटो में धक्का मार देने के कारण टोटो के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक महेंद्र साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि महेंद्र साह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना के बाद इनकी आर्थिक स्थिति और दयनीय होती चली जा रही है। यह भी पढ़ें- बांका : जख्मी टोटो चालक से की मुलाकात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...