बांका, मार्च 31 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत फरारी व वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें दो अलग-अलग गांवों से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गांवों से कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सबसे पहले ओरिकित्ता गांव में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें इश्तहार वारंटी कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने केलनी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें एनबीडब्ल्यू वारंटी बुटेरी यादव एवं विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि सभी वारंटियों की गिरफ्तारी न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर की गई है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में सोमवार को बांका भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.