भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। प्रखंड के अमरपुर क्षेत्र में छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर अनावश्यक भीड़ पर रोक लगाई गई है। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर अपने बच्चों के लिए प्रार्थना करते नजर आए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र समय पर पहुंचा और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.