भागलपुर, मार्च 13 -- बांका, एक संवाददाता । चैती नवरात्रा को लेकर जिले भर के मंदिरों और पूजा समितियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विभिन्न स्थानों पर मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल-फूल और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने बताया कि नवरात्रा को लेकर बाजार में रौनक लौट आई है और खरीदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। वहीं कई पूजा समितियों द्वारा पंडाल निर्माण और विद्युत सज्जा का काम भी अंतिम दौर में है। श्रद्धालु नवरात्रा के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और उपवास की तैयारी में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से भी प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके...