बांका, फरवरी 5 -- बौंसी, निज संवाददाता। चिटफंड और फर्जी निवेश योजनाओं से आम लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बुधवार को डाक अधीक्षक के नेतृत्व में अद्वैत मिशन परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को चिटफंड कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले आकर्षक लेकिन भ्रामक प्रलोभनों से सतर्क रहने की अपील की गई। डाक अधीक्षक ने बताया कि अधिक मुनाफे का लालच देकर चिटफंड कंपनियां आम जनता की मेहनत की कमाई हड़प लेती हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने, कंपनी की वैधता और सरकारी मान्यता की जांच करने की सलाह दी। साथ ही यह भी बताया कि डाक विभाग द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित होती हैं और इनमें निवेश कर लोग अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...